ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / politics / Bihar Election 2025: जेपी नड्डा का लालू यादव पर बड़ा हमला, चुनावी सभा...

Bihar Election 2025: जेपी नड्डा का लालू यादव पर बड़ा हमला, चुनावी सभा में शहाबुद्दीन और जंगलराज का भी किया जिक्र

Bihar Election 2025: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने औरंगाबाद की रैली में लालू प्रसाद यादव और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरजेडी द्वारा शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देना इस बात का संकेत है कि लालू यादव फिर से जंगलराज वापस लाना चाहते हैं।

23-Oct-2025 06:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल और उसके सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। नड्डा ने कहा कि लालू और राबड़ी देवी के शासनकाल में बिहार जंगलराज में तब्दील हो गया था।


उन्होंने सीवान के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को आरजेडी से टिकट दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक समय था जब शहाबुद्दीन ने पुलिस के एसपी को दिनदहाड़े दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था, और अब लालू उन्हें टिकट दे रहे हैं। इससे साफ है कि वे बिहार में जंगलराज वापस लाना चाहते हैं।


जेपी नड्डा ने औरंगाबाद जिले के गोह विधानसभा क्षेत्र के हसपुरा बड़ी फील्ड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनका जन्म बिहार में हुआ और उन्होंने 20 साल पटना में गुजारे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने आरजेडी शासन का वह दौर देखा है जब कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैंने वो वक्त देखा है जब एक आईएएस अधिकारी की पत्नी के साथ अत्याचार हुआ था, एक डीएम की सरेआम हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े अपहरण, लूट और महिलाओं की अस्मिता पर हमला आम बात थी। डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और व्यापारी पलायन को मजबूर थे।


तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि आज वे पलायन की बात करते हैं, लेकिन उन्हें अपने माता-पिता के शासनकाल को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के शासन में शाम 3 बजे के बाद लोग घर से निकलने से डरते थे। अगर बिहार को फिर उसी दौर में नहीं लौटाना है, तो एनडीए को मजबूती से समर्थन दें।