ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

Bihar politics: बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी की क्यों हुई इंटरनेशनल दुर्गति? जनसुराज के बड़े नेता ने बताई वजह

Bihar politics: बिहार चुनाव 2025 में जनसुराज एक भी सीट नहीं जीत सकी। हार पर पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह ने एनडीए पर पैसे बांटने के आरोप लगाए और कहा कि आरजेडी के डर से उनका वोट बैंक खिसक गया।

15-Nov-2025 01:44 PM

By FIRST BIHAR

Bihar politics: बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम 14 नवंबर को घोषित हुए, जिसमें एनडीए ने 202 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया। वहीं महागठबंधन को महज 35 सीटें ही मिलीं। इन नतीजों के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज, जिसने राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, एक भी सीट जीतने में असफल रही और पार्टी की करारी हार हो गई।


चुनाव में इस खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के कामकाज और रणनीति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और एनडीए पर पैसे बांटने के गंभीर आरोप लगाए हैं।


चुनावी हार के सवाल पर उदय सिंह ने कहा कि इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हमारा वोट बैंक अपनी बुद्धिमानी से एनडीए की तरफ चला गया, तो सीटें नहीं आईं इसमें कोई दिक्कत नहीं है। इतिहास में ऐसा कई बार हुआ है और आगे भी होगा।


उन्होंने जनसुराज की हार के दो प्रमुख कारण गिनाए। उदय सिंह के अनुसार, चुनाव के दौरान जिस तरह से पैसों का बांट हुआ, वह ठीक नहीं था। इससे चुनाव की दिशा प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि आरजेडी के शासन के डर से हमारा पारंपरिक वोट बैंक एनडीए की तरफ चला गया।


जब उनसे मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जिस तरह की उम्मीद हमें थी, इस बार मुसलमान भाई उस तरह हमारे साथ नहीं जुड़े। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि उनका प्रयास जारी रहेगा और भविष्य में स्थिति बदलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अपराध और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और संगठनात्मक काम और मजबूत किया जाएगा।