Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
25-Oct-2025 06:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: कांग्रेस आलाकमान ने बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के पर कतर दिए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ और अनुभवी नेता अविनाश पांडेय को बिहार चुनाव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
दरअसल, टिकट बंटवारे को लेकर बिहार कांग्रेस में मचे घमासान और मजबूत सीटें हासिल करने में पार्टी की नाकामी के बाद यह कदम उठाया गया है। पार्टी अपनी दो सिटिंग सीटें भी गंवा चुकी है। माना जा रहा है कि मौजूदा बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु राज्य में संगठन को प्रभावी ढंग से संभालने में असफल रहे, जिसके बाद हाईकमान ने अविनाश पांडेय को नया टास्क सौंपा है।
अविनाश पांडेय ने कांग्रेस आलाकमान से मिली जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए एक्स पर एक पोस्ट भी साझा की। उन्होंने लिखा कि “कल से बिहार प्रवास पर रहूंगा, जहां आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक समन्वय और रणनीति निर्माण की जिम्मेदारी संभालूंगा। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि बिहार की दिशा और दशा तय करने वाला निर्णायक अवसर है। एनडीए सरकार ने राज्य को बेरोजगारी, पलायन और विकासहीनता की ओर धकेला है—अब जनता परिवर्तन के लिए तैयार है।”
कांग्रेस का यह कदम डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में टिकट वितरण को लेकर पार्टी के कई नेताओं ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पर पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप लगाए थे। इस विवाद के चलते कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया था। इसी बीच, हालात संभालने के लिए अब अविनाश पांडेय को बिहार बुलाया गया है।
बता दें कि अविनाश पांडेय मूल रूप से नागपुर के रहने वाले हैं और देश के जाने-माने वकीलों में शुमार हैं। वे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और 2010 में राज्यसभा सांसद के रूप में भी चुने गए थे। वर्ष 2023 में राहुल गांधी ने उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया था। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि भाजपा 240 सीटों तक सिमट गई थी।
