Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
04-Apr-2025 11:10 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए पटना से बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू सभी जिलाध्यक्षों के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं।
दरअसल, बिहार चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ आज दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तय करेंगे। बैठक के लिए सभी जिलाअध्यक्ष को दिल्ली बुलाया गया है। संगठन में बदलाव के बाद अब जिला अध्यक्षों को बड़ी जिम्मेवारी देने की बात कही जा रही है।
इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, बिहार कांग्रेस प्रभारी और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाध्यक्षों की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में शामिल होने के लिए बिहार कांग्रेस के सभी बड़े नेता के साथ साथ सभी जिलाध्यक्ष दिल्ली कूच कर गए हैं।
दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि हम लोग जा रहे हैं। कुछ नए जिला अध्यक्ष और कुछ पुराने जिला अध्यक्षों के साथ राहुल गांधी संवाद करेंगे। उनका क्या निर्देश होगा यह बैठक में पता चलेगा। संगठन को कैसे धारदार बनाना है। दिल्ली से हम लोग संदेश लेकर आएंगे और बिहार में पूरी ताकत से काम करेंगे।
वहीं राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय कार्यक्रम में ओबीसी के जितने बिहार के लीडर हैं, एनजीओ हैं, उनसे संवाद करेंगे और उनकी बातों को जानने का प्रयास करेंगे।