ब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप

Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

बिहार कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पूर्व विधायक छत्रपति यादव और एआईसीसी सदस्य आनंद माधव को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। कार्रवाई चुनाव में टिकट बंटवारे और पार्टी विरोधी प्रदर्शन से जुड़ी घटनाओं के बाद की गई।

Bihar Politics

18-Feb-2026 06:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस ने अपने बागियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के पूर्व विधायक छत्रपति यादव और एआईसीसी सदस्य आनंद माधव को पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।


पार्टी के अनुसार, दोनों नेताओं ने बिहार चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे में गड़बड़ी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लिया था। आनंद माधव के नेतृत्व में सदाकत आश्रम में प्रदर्शन किया गया और चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत अन्य नेताओं पर टिकट बेचने के आरोप लगाए गए थे।


प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव यादव ने बताया कि गहन जांच और रिपोर्ट के आधार पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद उपजे विवाद का यह पहला कदम माना जा रहा है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी किसी प्रकार की बगावत और पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।