Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
11-Feb-2021 06:51 PM
PATNA- कृषि कानूनों के विरोध में RLSP द्वारा किसान चौपाल आयोजित किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन ने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का आभार जताया। यूपी प्रदेश बीकेयू के अध्यक्ष दिगंबर सिंह और प्रवक्ता आलोक ने फोन पर बातचीत कर किसान चौपाल की जानकारी ली। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए आभार जताया और कहा कि इससे किसान आंदोलन को मजबूती मिलेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मल्लिक और प्रदेश महासचिव धीरज सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी।
रालोसपा द्वारा पूरे बिहार में 2 फरवरी से किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। आज हुए प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी नेताओं ने बताया कि बिहार में किसानों को जागरूक बनाने और देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में रालेसपा राज्यव्यापी किसान चौपाल कार्यक्रम चला रही है। अब तक करीब ढाई हजार गांवों में किसान चौपाल लगाई जा चुकी है।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के किसान चौपाल में किसान खुलकर अपनी बातों को रख रहे हैं। वे न सिर्फ इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं बल्कि सरकार के उस प्रस्ताव का भी विरोध कर रहे हैं जो सरकार ने किसानों के सामने रखा था। सरकार ने कृषि कानूनों को डेढ़ साल तक स्थगित करने का प्रस्ताव किसान संगठनों को दिया था लेकिन बिहार के किसान इसे सही नहीं मान रहे हैं। किसान सरकार के संशोधन के प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। फजल इमाम मल्लिक ने बताया कि बिहार के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाए जाने के पक्ष में हैं उनका मानना है कि इससे बिहार के किसान को फायदा होगा।
वही धीरज सिंह कुशवाहा ने बताया कि कृषि कानूनों में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसानों का भला हो। ये कानून अगर पूरी तरह से लागू हो गए तो किसान अपने खेत पर ही मजदूरी करने के लिए मजबूर हो जाएगा। तीन कृषि कानून दरअसल किसानों के लिए डेथ वारंट है। इन कानूनों के जरिए केंद्र सरकार किसानों को गुलाम बनाने पर तुली हुई है। यह कानून किसानों को गुलाम बनाने वाला है। इससे किसानों के साथ-साथ समाज के दूसरे तबके का अहित होगा। रालोसपा ने दस हजार गांवों में किसान चौपाल लगाने का लक्ष्य रखा है साथ ही 25 लाख किसानों तक पहुंच कर इन कानूनों की जानकारी देने का लक्ष्य भी बनाया है।
रालोसपा की प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा, अभियान समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र नाथ, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन राजा, किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव रामशरण कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राजदेव कुशवाहा, भुनेश्वर कुशवाहा, आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, कार्यालय प्रभारी अशोक कुशवाहा व राजेश सिंह भी मौजूद थे।