बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
05-Feb-2026 12:35 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2026: आगामी 7 फरवरी को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस है। इस मौके पर विधानसभा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकार प्रेम कुमार ने सदन को इसकी जानकारी दी और सभी सदस्यों से इस मौके पर मौजूद रहने का आग्रह किया।
स्पीकर प्रेम कुमार ने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 7 फरवरी को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह है। इस मौके पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ साथ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का भी आगमन होगा। इसके साथ ही नेभा योजना के उद्घाटन के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय के मंत्री किरेन रिजिजू भी आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के साथ साथ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सभी सदस्यों से आग्रह है कि 7 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस समारोह में मौजूद रहेंगे। स्पीकर ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन घंटे का होता। सुबह साढ़े 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी और दोपहर डेढ बजे तक समाप्त हो जाएगा।
बता दें कि बिहार विधानसभा का गौरवशाली इतिहास 22 मार्च 1912 से जुड़ा है, जब बिहार-उड़ीसा को बंगाल से अलग कर अलग प्रांत बनाया गया। 7 फरवरी 1921 को सर वाल्टर मोरे की अध्यक्षता में निर्वाचित प्रांतीय परिषद की पहली बैठक हुई थी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...