ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

Bihar Budget Session 2025: ‘होली में दो घंटे का ब्रेक’ वाले अंजुम आरा के बयान पर गरमाई सियासत, बचौल के चैलेंज को तेजस्वी ने किया स्वीकार; जानिए.. क्या बोले?

12-Mar-2025 02:02 PM

By First Bihar

Bihar Budget Session 2025: दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। अंजुम आरा ने होली में दो घंटे के ब्रेक की बात कहकर निशाने पर आ गई है हालांकि उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। अंजुम आरा के बयान पर बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल ने तेजस्वी यादव को चैलेंज किया था कि जिस तरह से उनके बयान पर तेजस्वी बोल रहे थे, अगर मर्द हैं तो अंजुम आरा के बयान पर बोलकर दिखाएं। अब तेजस्वी यादव ने इसका जवाब दिया है।


सत्ताधारी दलों के साथ साथ विपक्षी दल आरजेडी ने भी आपत्ति जताई है और कहा है कि इस तरह का बयान किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगा। अंजुम आरा के बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है। तेजस्वी ने कहा है कि कौन क्या कहता है कोई ऑथराइज नहीं है। हम बस इतना कहना चाहते हैं कि खुशियों का त्योहार है, हमलोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं। ये लोग कुछ न कुछ बोलता रहता है, इसमें हम लोगों को नहीं पड़ना है। ऐसी बातों पर चर्चा ही क्यों हो रही है।


तेजस्वी ने कहा कि यह देश सभी का है। देश की आजादी में सभी लोगों ने कुर्बानियां दी हैं। हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब को मानने वाला देश है। धर्मनिर्पेक्षता इस देश की खुबसूरती है, इस तरह का बयान किसी को नहीं देना चाहिए। हिंदू और मुस्लिम भाई मिल जुलकर त्योहार मनाएं और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटें।


बता दें कि बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल के बयान के बाद अब दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। दरभंगा मेयर ने कहा है कि मुसलमानों को जुमे की नमाज अदा करने के लिए होली में दो घंटे का ब्रेक लगना चाहिए।अंजुम आरा के बयान पर बचौल ने तेजस्वी को चुनौती दी थी कि अगर दम है तो अब बोलकर दिखाएं, पहले तो बहुत कुछ बोल रहे थे।