ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
12-Mar-2025 01:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद में आज विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी और मुक्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के बाद मामला काफी बढ़ गया और राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री को लेकर खूब हमला बोला। राबड़ी देवी ने यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं और भांग पीकर विधानसभा आते हैं।
दरअसल, विधान परिषद आज में राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हुई है। राबड़ी देवी ने खड़े होकर कहा कि बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ तो इसपर नीतीश कुमार भड़क गए और कहा कि आरजेडी के शासन में कोई काम नहीं हुआ है। सीएम ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब इनके पति हट गए, तो इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। इनके राज में कोई भी व्यक्ति पाँचवीं कक्षा से अधिक नहीं पढ़ सकता था। इसके बाद दोनों के बीच सदन में तीखी बहस हुई।
सदन के बाहर आकर राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री को जो नहीं कहना था वह भी कह गईं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार भंगेड़ी है, भांग पीकर विधानसभा में आते हैं और महिलाओं के बारे में अंट-शंट बोलता है। सदन में मेरे साथ साथ पूरे बिहार की महिलाओं को बेइज्जत करने का काम करते हैं। आरोप लगाते हैं कि 2005 से पहले कोई कपड़ा नहीं पहनता था। इन लोगों की बेटी-बहन 2005 से पहले कपड़ा पहनती थी या ऐसे ही रहती थी।
राबड़ी देवी यहीं नहीं रूकी और आगे हमला करते हुए केंद्र और राज्य की सरकार से पूछा कि 2005 से पहले कोई कपड़ा पहनता था कि नहीं पहनता था। हमने तो कहा है कि फाइल उठाकर देख लें, कि हमलोग क्या क्या काम किए हैं। बिहार की जनता अच्छी तरह से जान रही है कि हम लोगों ने क्या क्या काम किया है। हर जाति और धर्म के लोगों के लिए हमलोगों ने काम किया है। ये लोग तो बाद में पैदा हुए, इतने दिन तक कहां थे।
उन्होंने आगे कहा कि पहले लोग बाजार नहीं जाता था तो कैसे सारा काम होता था। ये जब न तब सदन में महिलाओं को बेइज्जत करने का काम करते हैं। यह लेकर दो बार इस तरह से मुख्यमंत्री ने कहा है। क्या इस तरह का कोई मुख्यमंत्री होता है। सीएम के पीछे पांच छ लोग लगा हुआ है वही लोग सीखाता है। वह भाजपा की गोद में हैं और बीजेपी के लोग ही उनका कान भरता है। नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के लोग ही बेईज्जत कराने का काम करता है।