ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / politics / विधानसभा उपचुनाव : कुशेश्वरस्थान पहुंचे सांसद प्रिंस राज, जनता से NDA को वोट...

विधानसभा उपचुनाव : कुशेश्वरस्थान पहुंचे सांसद प्रिंस राज, जनता से NDA को वोट देने की अपील

23-Oct-2021 03:50 PM

DARBHANGA : बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. इसी कड़ी राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद प्रिंस राज आज कुशेश्वरस्थान पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने जनता से NDA के पक्ष में वोट देने की अपील की. साथ ही आसपास के लोगों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना. 


इसी बीच प्रिंस तिलकेश्वर पंचायत के गोलमा ग्राम पहुंचे. यहां उन्होंने जिवछ राय और प्रमोद राय के परिजनों से मुलाकात की. जिवछ राय और प्रमोद राय की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई थी. वहां प्रिंस राज ने शोकाकुल परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.


इसके बाद प्रिंस ने क़ोनिया में नाव हादसा में डूबे परिजन से मुलाक़ात कर सांत्वना व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्रीय लोजपा परिवार मृतकों के परिजन के साथ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. उन्होंने कहा कि रालोजपा परजनों की हर सम्भव मदद करेगी.


आगे उन्होंने कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव में एनडीए के पक्ष में वोट देने के लिए अपील भी की. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे उपचुनाव में दोनों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी. साथ में राष्ट्रीय युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने दावा किया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कोई लड़ाई ही नहीं है. दोनो सीट एनडीए के खाता में जाएगी. 


प्रिंस राज के साथ पार्टी के उपाध्यक्ष बिट्टू गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रामकुमार, युवा रालोजपा के सुरेश कुमार, गजेंद्र यादव, अंकित दुबे, अभिषेक सिंह, सोनू पासवान आदि मौजदू रहे.