बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
02-Nov-2021 02:28 PM
By Prashant
DARBHANGA : बिहार विधानसभा उपचुनाव का पहला नतीजा सामने आ गया है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार अमन हजारी ने जीत हासिल की है. अमन हजारी ने आरजेडी कैंडिडेट गणेश भारती को बड़े अंतर से मात दी है. अमन हजारी ने गणेश भारती को 12 हजार 698 वोटों से हराया है.
कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद जेडीयू में जश्न का माहौल है. हालांकि जीत की अधिकारिक घोषणा थोड़ी देर में की जाएगी. लेकिन 23 राउंड की मतगणना पूरी कर ली गई है.
कुशेश्वरस्थान में अंतिम परिणाम सामने आ गया है. जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 12 हजार 698 मतों से चुनाव जीत गए हैं. राजद के गणेश भारती को 47184 वोट मिले. इनके अलावा लोजपा (रामविलास) की कैंडिडेट अंजू देवी को 5623 वोट मिले. कांग्रेस के अतिरेक कुमार को 5602 वोट, जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के योगी चौपाल को 2211 वोट और समता पार्टी के सच्चिदानंद पासवान को 2596 वोट मिले.
वहीं, कुशेश्वरस्थान से निर्दलीय उम्मीदवार रहे जीवछ कुमार हजारी को 3200 वोट और राम बहादुर आजाद को 1789 वोट मिले. इसके अलावा 2899 वोट नोटा पर पड़े. कुल 1 लाख 30 हजार 986 वोटों में 59882 वोट पाकर जेडीयू के अमन भूषण हजारी ने जीत हासिल कर ली है.