ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / politics / Bihar Assembly: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार विधानसभा में नितिन...

Bihar Assembly: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार विधानसभा में नितिन नबीन, जानिए... क्या बोले बीजेपी चीफ?

Bihar Assembly: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचे नितिन नबीन ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने अपने 20 साल के विधायकी सफर, सदन से मिले आशीर्वाद और जनप्रतिनिधि की भूमिका पर विचार साझा किए।

10-Feb-2026 12:47 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा की कार्यवाही के बीच बांकीपुर से बीजेपी विधायक और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सदन में पहुंचे, जिसके बाद सदन में मौजूद सदस्यों ने उनका पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया। बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार सदन पहुंचे। इस मौके पर सदन की तरफ से स्पीकर ने उनका स्वागत किया। 


सदन में बोलते हुए नितिन नबीन ने कहा कि मेरा विधायकी जीवन पूरे बीस साल का रहा है। आज के दिन की कभी मैने कल्पना नहीं की थी। आज जिस प्रकार से सदन में मौजूद सभी अभिभावकों के शब्दों से जो आशीर्वाद मुझे मिला है, उसके लिए पूरे सदन का आभार व्यक्त करता हूं।


उन्होंने कहा कि जब से हम इस सदन में आए तबसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काम करते देखा है। जो नए लोग आते हैं राजनीति में, वह जहां एक ओर अपनी पार्टी के विचारों के साथ आते हैं और दूसरी तरफ जनता के बीच से एक मत लेकर आते हैं। सदन में जनता के मुद्दों के साथ पूरी मजबूती के साथ हम जुड़ते भी हैं। सदन में हमे सीखने को मिलता है कि कैसे जनता की बातों को सरकार के समक्ष रखे और जनता की आवाज बनकर बैठे।


नितिन नबीन ने कहा कि एक एक विधायक के तौर पर तमाम विषयों को लेकर हम सदन में बैठते हैं और यहां से लेकर सदन की भी गरीमा कैसे बढ़े इसकी भी चिंता करते हैं। 2006 में पहली बार विधायक बना और तब से सदन में देखता आ रहा हूं कि किस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की छवि को सुधारने की काम किया। हम लोग भी जब दूसरी जगह जाकर पढ़ते थे तो किस तरह के शब्दों का प्रयोग बिहार के लिए किया जाता था।


उन्होंने कहा कि 2005 के कालखंड की बातों को मैं किसी सत्तापक्ष या विपक्ष के रूप में नहीं बल्कि उस छात्र के रूप में बता रहा हूं, जब हमलोग भी बाहर जातर पढ़ते थे। 2006 से लेकर 2026 के बीच बिहार को देखता हूं तो ऐसा लगता है कि अपना बिहार अगर देश में भी सम्मान पा रहा है तो पिछले 20 वर्षों में हमलोगों ने जो बिहार की छवि बदली है, उसका एक बहुत बड़ा कारण है।


नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझपर भरोसा किया है और पार्टी के काम करने के लिए हमेशा से उन्होंने सिस्टम को सम्मान दिया है। सदन में कई ऐसे पूर्व के वरिष्ठ नेता रहे हैं, जिन्होंने बिहार को कई गरीमामय समय दिया लेकिन कुछ लोग जो साक्षात रूप से हमारे सामने हैं, जो नेतृत्व हमारे सामने है उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री ने जहां सेवा के भाव से काम किया वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुशासन की प्रक्रिया को सरकार में रहते हुए पूरी तरह से कैसे टांसपैरेंट सरकार दे पाएं और उस परिस्थिति में जब बिहार निकलकर आया था। हम सभी सदस्यों के ऐसे नेतृत्व से प्रेरणा लेने की जरूरत हमेसा रहेगी।


अपने पिता नवीन किशोर सिन्हा को याद करते हुए नितिन नबीन भावुक हुए और कहा कि हमेशा से कोशिश करता रहा हूं कि अपने पिता की छवि को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ूं। उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी जनप्रतिनिधियों को जरुरत है कि जनता के साथ ऐसे जुड़े कि हम अगर नहीं भी रहें तब भी हमारे काम की बातें जनता के बीच हो। राजनीतिक रूप से हमें सफतला तब मिलेगी जब हमारे नहीं रहने पर भी उस सोंच के साथ लोग हमें याद करेंगे।