ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / politics / भोला यादव से सीबीआई की पूछताछ जारी, दरभंगा से बरामद डायरी खोलेगी कई...

भोला यादव से सीबीआई की पूछताछ जारी, दरभंगा से बरामद डायरी खोलेगी कई राज

28-Jul-2022 11:35 AM

PATNA : लालू परिवार के बेहद खास माने जाने वाले भोला यादव को आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े केस में सीबीआई ने रिमांड पर ले रखा है. सीबीआई ने भोला यादव को बुधवार के दिन ही अरेस्ट किया था. उनके चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. इसके बाद भोला यादव को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने भोला यादव को 7 दिनों की रिमांड पर ले लिया. यादव से आगामी 2 अगस्त तक सीबीआई पूछताछ करेगी. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सीबीआई भोला यादव से अलग-अलग हिस्सों में पूछताछ कर रही है. इस बीच खबर यह है कि भोला यादव के दरभंगा स्थित आवास से सीबीआई के हाथ जो डायरी लगी है, वह कई बड़े राज खोल सकती है.


आपको बता दें कि भोला यादव के पैतृक गांव दरभंगा स्थित कपछाही में सीबीआई ने बुधवार की सुबह छापेमारी की थी. सीबीआई ने इस पूरे एक्शन को इतनी गोपनीयता से किया कि स्थानीय पुलिस को भी बाद में जानकारी मिली सुबह 7:00 बजे ही सीबीआई की टीम भोला यादव के पैतृक घर पर पहुंच गई थी. अगले दो 2:15 घंटे तक के यहां छापेमारी चलती रही. हालांकि उनके पिता राम प्रकाश यादव इलाज के लिए दरभंगा गए थे. उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि पुश्तैनी घर पर सीबीआई की रेड पड़ी है. जानकार सूत्रों के मुताबिक भोला यादव के कमरे समेत अन्य जगहों पर सीबीआई की टीम ने गहन तलाशी ली. इस दौरान एक बक्से का ताला भी तोड़ा गया, लेकिन सीबीआई को इससे कुछ भी नहीं मिला.


हालांकि सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक के भोला यादव के पुश्तैनी घर से सीबीआई एक डायरी ले गई. इस डायरी में कई तरह के नोट लिखे हुए हैं. माना जा रहा है कि भोला यादव की यह डायरी कई बड़े राज खोल सकती है. सीबीआई पुश्तैनी घर से और ज्यादा कुछ नहीं ले जा पाई, लेकिन जो डायरी उसके हाथ लगी है उससे कौन से राज खुलेंगे यह अपने आप में बड़ा सवाल है.