पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
16-Nov-2023 08:22 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश ने आज फिर भरी सभा में राजद और उसके नेता लालू-तेजस्वी को आइना दिखाया. नीतीश कुमार ने राजद कोटे के मंत्री से कहा-मेरी बात सुनियेगा, तभी काम होगा. पहले कुछ काम होता था? नीतीश कुमार ने फिर बता दिया कि लालू-राबड़ी राज में कुछ काम नहीं होता था.
दरअसल नीतीश कुमार ने आज पटना के बापू सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना' के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम में तेजस्वी यादव को भी रहना था, लेकिन वे कोलकाता के दौरे पर चले गये. उद्योग विभाग के इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री समीर महासेठ मौजूद थे. समीर महासेठ राजद कोटे के मंत्री हैं.
पहले कुछ काम होता था
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार उद्योग मंत्री समीर महासेठ से मुखातिब हुए. नीतीश ने मंत्री महासेठ को कहा-आप अगर मेरी बात सुनते रहियेगा तभी तेजी से काम करियेगा. ये सब आइडिया मेरा है. पहले कुछ था. अरे हम ही न सब शुरू किये हैं. पहले कहां कुछ था. आज से ही हम शुरू कर रहे हैं. 2005 से हम आये हैं, तब से एक-एक काम कर रहे हैं.
नीतीश ने कहा-जितना हम काम करवाये हैं, लोग भूलने लगा है. हम तो कहते रहे हैं कि जितना हम काम किये हैं, वह लोगों को बताते रहिये. लोगों के ध्यान में रहे मेरा काम. नहीं तो आजकल लोग डिपेंटडेंट हो गया है मोबाइल फोन पर. यहां पर भी देखो न फोन में लगा हुआ है लोग. सब मोबाइल को देखते रहता है. तो उसमें जो खबर आयेगा उसी को न पढ़ेगा नयी पीढ़ी का लोग. अब कहीं हम जाते हैं तो बच्चा-बच्ची सब मोबाइल लेकर फोटो खिंचता रहता है. तो हम उन लोगों को बताते रहते हैं कि पुराना बात को भी जानो.
लालू-राबड़ी राज को लगातार कोस रहे नीतीश
ये पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर लोगों को अहसास दिलाया है कि लालू-राबड़ी राज में कोई काम नहीं हो रहा था. बिहार में काम तो तब शुरू हुआ जब मैं सत्ता में आया. नीतीश कुमार ने आज कहा कि उन्होंने अपने अफसरों को कहा है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को बतायें कि मेरे राज में बिहार में कितना काम हुआ है.