ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / politics / CM Nitish Kumar: भरी सभा में सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री के छू लिए...

CM Nitish Kumar: भरी सभा में सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री के छू लिए पैर, असहज होकर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को संभाला; देखिए.. VIDEO

13-Nov-2024 01:57 PM

By FIRST BIHAR

DARBHANGA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ समय से लोगों के सामने नतमस्तक होने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कई बार ऐसे मौके आए जब मुख्यमंत्री अपने से छोटे और बड़े कद के नेताओं के पैर छूते नजर आए। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरके सिंह के पैर भरी सभा में छू लिए थे। अभी इस वाक्या के गुजरे कुछ दिन भी नहीं हुए थे कि मुख्यमंत्री ने दरभंगा एम्स के शिलान्यस कार्यक्रम में पीएम मोदी के पैर छू लिए, जिसके कारण खुद प्रधानमंत्री भी असहज नजर आए।


दरअसल, लगातार तीसरी  बार देश की सत्ता की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पहली बार बिहार दौरे पर दरभंगा पहुंचे। दरभंगा एम्स के शिनान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने दरभंगा एम्स के शिलान्यास के साथ साथ बिहार को अरबों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद थे। 


मंच से गठबंधन  के नेता बारी-बारी से कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दरभंगा एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया और एम्स के निर्माण के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। खुले मंच से सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव मदद मिल रही है।कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सीएम नीतीश अपनी कुर्सी की तरफ बढ़ गए।


इसी दौरान मंच पर अजीबोगरीब स्थिति हो गई। सीएम नीतीश अचानक मंच पर मौजूद पीएम मोदी के पास पहुंचे और जबतक प्रधानमंत्री कुछ समझ पाते सीएम ने उनके पैर छू लिए। अचानक हुए इस वाक्ये से पीएम मोदी असहज हो गए और किसी तरह से उठकर सीएम नीतीश को संंभाला। मंच पर मौजूद राज्यपाल के साथ साथ अन्य नेता हैरान रह गए।


बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही चित्रगुप्त पूजा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की प्रसंशा कर रहे थे, तभी मंच पर मौजूद सीएम नीतीश अपनी तारीफ सुनकर गदगद हो गए और अचानक उठकर आरके सिन्हा के पैर छू लिए थे। इसको लेकर विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री की खूब खिल्ली भी उड़ाई थी।

ब्यूरो रिपोर्ट  फर्स्ट बिहार-झारखंड