ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / बदलने वाला है नीतीश का ठिकाना, 7 सर्कुलर आवास में तैयारी की वजह...

बदलने वाला है नीतीश का ठिकाना, 7 सर्कुलर आवास में तैयारी की वजह क्या है?

19-Apr-2022 01:24 PM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपना ठिकाना बदलने वाले हैं। नीतीश कुमार फिलहाल एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं लेकिन चर्चा है कि वह जल्द ही साथ सर्कुलर स्थित अपने पुराने सरकारी आवास में जा सकते हैं। इसे लेकर तैयारियां भी होती दिख रही हैं।


दरअसल नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं थे तब उन्होंने 7 सर्कुलर को अपना ठिकाना बनाया था। नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर में रहते बंगले के अंदर बहुत सारा काम भी कराया गया था लेकिन अब एक बार फिर इस 7 सर्कुलर में तैयारी चल रही है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट होने की चर्चा काफी अरसे से हो रही है। यह बंगला भी पिछले दिनों मेंटेनेंस के काम में लगाया गया था और अब यहां काम भी पूरा हो चुका है। खबर तो यह भी है कि मुख्यमंत्री का कुछ सामान भी यहां शिफ्ट किया जा चुका है। इसी हफ्ते या फिर अगले कुछ दिनों में यहां रहने के लिए वे आ सकते हैं।


ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर नीतीश कुमार 7 सर्कुलर स्थित आवास में क्यों शिफ्ट कर रहे हैं? इसे लेकर अलग-अलग वजह बताई जा रही है। चर्चा है कि 7 सर्कुलर आवास में शिफ्टिंग के पीछे मुख्यमंत्री आवास में रिपेयरिंग बड़ी वजह है। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में रिपेयरिंग समेत और भी काम कराए जाने हैं। इसलिए मुख्यमंत्री फिलहाल आवास में रह सकते हैं। नीतीश कुमार पटना में अपने लिए स्थायी ठिकाना ढूंढ रहे हैं ऐसे में आने वाले दिनों में 7 सर्कुलर आवाज से मुख्यमंत्री का ठिकाना हो सकता है।