बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...
07-Apr-2024 03:15 PM
By First Bihar
NAWADA : नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेताओं पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि इन लोगों की प्रभु राम से दुश्मनी है, इसलिए प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए। रामनवमी आ रही है, पाप करने वालों को भूलना मत।
दरअसल, नवादा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने 10 वर्षों के शासनकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने गिनाया। पिछले दिनों अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विपक्ष के नेताओं के शामिल नहीं होने और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार करने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर जोरदार हमला बोला।
विपक्ष को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी ने गारंटी दी थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। आज राम मंदिर का शिखर आसमान छू रहा है। जो पांच सौ वर्षों में नहीं हो पाया था। जिस राम मंदिर के निर्माण को रोकने की कांग्रेस और आरजेडी ने वर्षों तक कोशिश की, आज वह बनकर तैयार हो गया है और रामलला उसमें विराजमान हैं। यह मंदिर देशवासियों के पैसों से बना है और देशवासियों ने ही उसे बनाया है लेकिन पता नहीं, प्रभु राम से इनकी क्या दुश्मनी है?
प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या और हमारी विरासत से पता नहीं इन लोगों को क्या दुश्मनी है। इन्होने मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया था। इनके मन में इतना जहर भरा है कि इनकी पार्टी के कुछ लोग प्राण प्रतिष्ठा में चले गए तो उनको 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया। रामनवमी आ रही है, इन पाप करने वालों को भूलना मत। ये लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि मोदी की गारंटी अगर इसी तरह से चलती रही तो इनकी वोट बैंक की दुकान बंद हो जाएगी।