ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश: गीदड़ के हमले का झूठा नाटक रचकर पति ने की थी पत्नी की हत्या BIHAR NEWS : चौंकाने वाला मामला! सत्याग्रह एक्सप्रेस में छत से टपकी शराब की बोतलें, बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों का नया तरीका आया सामने Bihar Health News : गांव-गांव डॉक्टर जैसी सुविधा! अब आशा-जीविका दीदी करेंगी बीमारी की पहचान, AI से होगी निगरानी Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

Home / politics / अपनी पार्टी के विधायकों को रूलिंग कल्चर सिखाएंगे तेजस्वी, विधानसभा सत्र के...

अपनी पार्टी के विधायकों को रूलिंग कल्चर सिखाएंगे तेजस्वी, विधानसभा सत्र के पहले आज RJD विधानमंडल दल की बैठक

23-Aug-2022 09:27 AM

PATNA : बिहार में आरजेडी के सत्ताधारी दल बनने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार एक-एक कदम सोच-समझकर आगे बढ़ा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने आरजेडी को लेकर जनमानस में जो छवि रही है, उसको बदलने की हर संभव कोशिश की है नई सरकार के गठन के बाद कल यानी 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है और इसी सत्र के ठीक पहले आज शाम तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक होगी। 10 सर्कुलर स्थित आवास पर शाम 7 बजे से आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को ना केवल विधानसभा सत्र बल्कि आरजेडी की सत्ता वापसी के नजरिए से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपनी पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों को संबोधित करने वाले हैं।


राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल को लेकर बीजेपी हमेशा जंगलराज की याद दिलाते रही है। ऐसे में तेजस्वी यादव के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस छवि से निकलकर लोगों के बीच आरजेडी की पुरानी इमेज को ना केवल तोड़ना है बल्कि नई और साफ-सुथरी इमेज क्रिएट करना भी एक चैलेंज है। तेजस्वी यादव इस बात को बखूबी समझते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी पार्टी के सत्ताधारी दल बनते ही तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर यह बताया कि कैसे सामने वाले के साथ सम्मान से पेश आना है। यादव ने मंत्रियों से यह भी अपील कर दी कि वह बुके आज गुलदस्ते से अपना स्वागत ना करें बल्कि कलम और किताब के साथ स्वागत वाले कल्चर को डेवलप करें। 2015 में तेजस्वी यादव जब पहली बार डिप्टी सीएम बने थे तो उस वक्त उनमें अनुभव की कमी झलकती थी। लेकिन इस बार तेजस्वी पहले से ज्यादा संजीदा दिख रहे हैं। वह सरकार में आने के बाद अपनी जवाबदेही भी ले रहे हैं और आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।


आज होने वाली आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक में एक तरफ तेजस्वी यादव जहां विधानसभा सत्र के अंदर रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे तो वही विधायकों और विधान पार्षदों को इस बात का एहसास भी कराएंगे कि पार्टी के लिए सत्ताधारी होना अहंकार का विषय ना बने। यादव विधायकों और विधान पार्षदों को बताएंगे कि कैसे जनता के साथ जुड़े रहना है। सरकार में आने के बाद उनकी जवाबदेही और जिम्मेदारी कैसे बढ़ गई है। जनता के बीच रहना उनसे संवाद कायम करना सत्ता के अहंकार से दूर रहना इन तमाम मंत्रों के साथ तेजस्वी आज संवाद करने वाले हैं।