बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग
14-Dec-2020 04:18 PM
PATNA: बीजेपी ने आज अपने महिला विधायकों का सम्मान करने के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया था. लेकिन अपनी एक महिला विधायक का सम्मान के बजाय बेईज्जती कर दी. हालांकि भरी सभा में महिला विधायक के पास इसे चुपचाप देखने के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं था.
क्या है पूरा मामला
दरअसल बीजेपी ने सोमवार को बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम और अपनी तमाम महिला विधायकों का सम्मान करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया था. पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में अपनी विधायकों का सम्मान करने के लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल मौजूद थे.
मंच पर लगायी कांग्रेसी नेत्री की तस्वीर
अपनी महिला विधायकों को सम्मान देने के ख्याल से पार्टी ने एक बड़ा होर्डिंग भी बनवाया था जिसे सम्मान समारोह के मंच पर लगाया गया था. इसमें बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ साथ सारी महिला विधायकों की तस्वीर लगायी गयी थी. लेकिन कटिहार जिले के कोढ़ा से चुनकर आयीं महिला विधायक कविता पासवान मंच पर लगे होर्डिंग को देखकर हैरान रह गयीं.
कविता पासवान ने देखा कि सम्मान समारोह में मंच पर लगे होर्डिंग में उनकी तस्वीर के बजाय पूनम पासवान की तस्वीर लगी है. पूनम पासवान कांग्रेस की नेत्री हैं जिन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में कविता पासवान ने हराया था. अपनी प्रतिद्वंदी की तस्वीर देख कर कविता पासवान हैरान रह गयीं. उन्होंने आयोजकों को इसकी जानकारी दी लेकिन सम्मान समारोह शुरू हो चुका था, लिहाजा कुछ किया ही नहीं जा सकता था.
बीजेपी की सफाई
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा से हमारे संवाददाता ने पूछा कि बीजेपी के मंच पर कांग्रेसी नेत्री की तस्वीर लगाने का मकसद क्या है. लाजवंती झा ने कहा कि प्रिटिंग प्रेस वाले ने ये गलती कर दी है. रविवार का दिन होने के कारण प्रिटिंग प्रेस बंद था इसलिए पार्टी कुछ कर नहीं पायी. लाजवंती झा ने स्वीकार किया कि बीजेपी के मंच पर कांग्रेसी नेत्री की तस्वीर लग गयी थी.