ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / politics / अमित शाह का बनाया फेक twitter अकाउंट, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार,...

अमित शाह का बनाया फेक twitter अकाउंट, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, JDU ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप

15-May-2022 09:51 PM

DESK: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फेक twitter अकाउंट बनाकर बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी के बारे में अभद्र टिप्पणी की गयी। मिथिलेश तिवारी ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद आरोपी युवक विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक की गिरफ्तारी के बाद राजनीति भी तेज हो गयी। जेडीयू ने विक्की की गिरफ्तारी का विरोध किया और इस कार्रवाई को गलत बताया। 


जेडीयू के पूर्व विधायक मनजीत सिंह ने कहा कि विक्की की गिरफ्तारी नहीं बल्कि उसका अपहरण हुआ है। इस बात को लेकर वे अपने समर्थकों के साथ महम्मदपुर थाने में ही धरना पर बैठ गये और पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में पुलिस बेलगाम हो गयी है। 


गिरफ्तार किए गये युवक विक्की सिंह पर यह आरोप था कि उसने गृह मंत्री अमित शाह का फेक ट्विटर आईडी बनाया था और बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। यही नहीं उसने मिथिलेश तिवारी का भी फेक टि्वटर आईडी बना लिया था और अमित शाह के फेक पोस्ट पर कमेंट करने का काम किया था। 


जिसके बाद मिथिलेश तिवारी की शिकायत के बाद विक्की को गिरफ्तार किया गया। विक्की की गिरफ्तारी के बाद राजनीति शुरू हो गयी। जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मनजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ देर रात महम्मदपुर थाने में धरना पर बैठ गये। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बताया। 


मनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में विक्की को गिरफ्तार किया गया है। बिना कोई एफआईआर दर्ज कराये ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की और बॉन्ड भरवा कर विक्की को छोड़ा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।