देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
14-Apr-2022 07:19 AM
PATNA : राष्ट्र आज संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है। अंबेडकर जयंती के मौके पर पटना में भी अलग अलग राजनीतिक दलों की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कई राजनीतिक दलों ने राज्य स्तर पर आयोजन की रूपरेखा तय कर रखी है लेकिन सबका मकसद केवल एक नजर आता है। दलितों और समाज के पिछड़े वर्ग को साधने की कोशिश करते राजनीतिक दल आज जयंती का आयोजन करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश कार्यालय समेत अन्य जगहों पर अंबेडकर जयंती से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनता दल यूनाइटेड ने पंचायत स्तर पर अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम मनाने का फैसला किया है। आरजेडी की तरफ से भी राज्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों पर आरजेडी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देगी। इसमें सभी सांसद, विधायक और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश स्तर के नेताओं को शामिल होने के लिए कहा गया है।
उधर अंबेडकर जयंती के मौके पर चाचा पशुपति कुमार पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान भी आमने–सामने नजर आएंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी चिराग पासवान की तरफ से आज पटना के बापू सभागार में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अंबेडकर जयंती समारोह में चिराग पासवान के साथ उनके पार्टी के तमाम नेता और प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं लोजपा पारस गुट की तरफ से अंबेडकर जयंती का आयोजन प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए राजधानी की सड़कों पर बड़े पैमाने पर पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा के मुताबिक अंबेडकर जयंती में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता आज पटना पहुंच रहे हैं।