ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / ‘अभी तक प्यार देखा है.. अब दुश्मनी भी देखेंगे’ सम्राट बोले- बीजेपी ने...

‘अभी तक प्यार देखा है.. अब दुश्मनी भी देखेंगे’ सम्राट बोले- बीजेपी ने नीतीश से किया अंधा प्रेम लेकिन..

09-Dec-2023 05:22 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं। बीजेपी के साथ साथ एनडीए के नेता विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश पर हमलावर हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि नीतीश ने अभी तक बीजेपी का प्यार देखा था लेकिन अब उसकी दुश्मनी भी देखेंगे।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि बीजेपी वह पार्टी है जिसने कर्पूरी ठाकुर को दो बार मुख्यमंत्री बनाया। लालू प्रसाद को भी बीजेपी ने ही मुख्यमंत्री बनाया था और नीतीश कुमार को कंघे पर बैठाकर बिहार का सीएम बनाया। नीतीश कुमार ने कभी किसी को कंधे पर बैठाया हो ऐसा कोई नहीं है। नीतीश कुमार के पास मात्र 6 विधायक थे और बीजेपी के पास 41 विधायक थे, बीजेपी ने नीतीश को अपने कंधे पर बैठाया। बीजेपी जिसको समर्थन करती है उसे अंधा प्यार करती है लेकिन उस प्यार को नीतीश कुमार भूल गए। देश में अब नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा वाली बीजेपी है, दुश्मनी भी करेंगे तो ठीक से करेंगे।


वहीं झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करीब तीन सौ करोड़ रुपए बरामद होने पर सम्राट ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार को देखने को मिला है। इतने नोट मिले की गिनते गिनते IT डिपार्टमेंट के अधिकारी थक गए। कांग्रेस मतलब भ्रटाचार..भ्रष्टाचार..भ्रष्टाचार। कांग्रेस ने देश को खोखला किया है और देश लूटने का काम किया है। यह कोई नया मामला नहीं है,पहले बैंगलोर में 42 करोड़ मिला, ममता बनर्जी के मंत्री के यहां 50 करोड़ से अधिक कैश मिले। AAP के सांसद शराब माफिया से मिले है, जिसकी पुष्टि ED ने की है।


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का मोदी गारेंटी देते हैं। गरीबों को लूटने वाले जेल भेजे जा रहे हैं। इंडी गठबंधन सिर्फ भ्रष्टाचारियों को एकजुट करने के लिए बना है और इसके जरिए सभी भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं। वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बैठक में चार राज्यों के सीएम शामिल होंगे और अपनी बात रखेंगे। वहीं नीतीश के वाराणसी में रैली करने की चर्चा पर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार कहीं भी चले जाएं उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।