वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
13-Oct-2023 04:09 PM
By First Bihar
PATNA: फिलिस्तीन और इजरायल के बीच जारी जंग को लेकर भारत में भी सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ जहां केंद्र की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ इजरायल के साथ खड़े होने का एलान किया है तो वहीं कांग्रेस ने फिलिस्तीन और हमास का समर्थन किया है। इसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो है। बीजेपी ने I.N.D.I गठबंधन में शामिल जेडीयू और आरजेडी से पूछा है कि वे किसके साथ हैं। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपनी पार्टी का स्टैंड साफ करें।
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि कांग्रेस की वर्किंग कमेटी ने सीधे तौर पर आतंकवाद का समर्थन किया है। जिस फिलिस्तीन और हमास ने इजरायल में बच्चों की हत्या की और महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया, उस हमास और फिलिस्तीन का समर्थन कांग्रेस ने किया है। I.N.D.I गठबंधन में शामिल जेडीयू और आरजेजी का इसपर क्या कहना है नीतीश और तेजस्वी को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जिस तरह से जुम्मे की नमाज के बाद हमास के लिए नमाज अदा करने के लिए कहा इस पर भी नीतीश और तेजस्वी को जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के तहत नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध लिया है। विश्व और भारत के गांव गांव में इजरायल और फिलिस्तीन की स्थिति बनी हुई है। उससे सीख लेकर बिहार में भी अराजकता बढ़ सकती है। इसलिए बिहार के परिपिक्ष्य में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव, कांग्रेस ने जो फिलिस्तीन का समर्थन किया है उसपर स्पष्ट बयान देना चाहिए कि वे विश्व बंधूत्व के साथ हैं कि आतंकवादी हमास के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं।