Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
20-Dec-2023 02:47 PM
By First Bihar
PATNA: शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों द्वारा सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाने पर बीजेपी के साथ साथ एनडीए में शामिल दल विपक्ष के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने विपक्ष के सांसदों पर तीखा हमला बोला है।
चिराग पासवान ने विपक्ष के सांसदों पर सदन में भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा को शर्मशार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विपक्ष पर भारत के उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार से सदन की गरिमा भंग हुई है। उन्होंने ऐसे सांसदों की सदस्यता आजीवन रद्द करने के साथ ही साथ उनके चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
चिराग ने सोशल मीडिया प्लेफार्म एक्स पर लिखा, “देश के महामहिम उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ का शर्मनाक तरीक़े से विपक्ष के नेताओं द्वारा उनका मजाक उड़ाना भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं को शर्मसार करता है। ये किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि भारत के उप राष्ट्रपति का अपमान है जो जाट समुदाय से आते है ये उनका अपमान है, ये किसानों का अपमान है। इस अमर्यादित व्यवहार से पूरी संसद की गरिमा भंग हुई है”।
चिराग ने आगे लिखा, “एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में G-20 सम्मेलन करवा कर पूरे विश्व में देश का नाम ऊंचा कर रहे है वहीं INDIA गठबंधन के नेता ऐसे अमानवीय व्यवहार से देश की गरिमा को धूमिल करने के लगे है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मांग करती है कि ऐसे सांसदों की सदस्यता आजीवन रद्द कर देनी चाहिए साथ ही इनके चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए”।