Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
14-Jan-2023 07:16 AM
DELHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बड़े समाजवादी नेता शरद यादव की अंत्येष्टि आज उनके पैतृक गांव में की जाएगी। शरद यादव का पैतृक आंखमऊ है, जो मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित है। शरद यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में रखा गया। जहां तमाम राजनीतिक दिग्गजों ने और शरद यादव के चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज शरद यादव के पार्थिव शरीर को दिल्ली से मध्य प्रदेश ले जाया जाएगा।
आपको बता दें कि 75 वर्ष की उम्र में शरद यादव का निधन गुरुवार को गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हो गया था। बिहार सरकार ने शरद यादव के निधन के बाद शुक्रवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की है। शरद यादव को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मौजूदा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी श्रद्धांजलि दी थी। हालांकि नीतीश कुमार दिल्ली नहीं पहुंचे बिहार से बड़ी तादाद में नेता शरद जी के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली स्थित उनके घर पहुंचे थे।
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई थी। आरजेडी जेडीयू के अलावे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने भी मकर संक्रांति भोज को रद्द कर दिया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरद यादव के निधन को एक बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें नमन किया था, जबकि सिंगापुर के अस्पताल में एडमिट लालू यादव ने आधी रात को ही अपनी तरफ से शोक संदेश जारी किया था। आज मध्य प्रदेश स्थित यादव के पैतृक गांव में कई राजनीतिक दलों के मौजूद रहने की संभावना है।