समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत
18-Aug-2024 08:52 PM
By First Bihar
MOTIHARI: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नौकरी देने की बात करने वाले तेजस्वी खुद 9वीं फेल हैं। पिता लालू का रहमोकरम नहीं होता तो चपरासी की नौकरी भी नहीं मिलता। मोतिहारी में पार्टी के कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने यह बातें कही।
बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम गांधी सभागार में किया गया था। जहां बीजेपी नेताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का जमकर स्वागत किया। इस बीच मंच को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एक राजकुमार है जो नौकरी देनी की बात करता है। लेकिन यदि वह लालू का बेटा नहीं होता तो नवमीं पास को चपरासी का भी नौकरी नहीं मिलता।
वही लालू-राबड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले मुख्यमंत्री के घर से अपराध और अपहरण का रोजगार चलता था। लेकिन आज तेजस्वी यादव युवाओं को रोजगार देने की बात करता है। वही इस कार्यक्रम में सामिल बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि विपक्ष अफवाह फैलता है क्योंकि आज सदन में ओबीसी दलित महादलित सांसद अगर किसी पार्टी है तो वो बीजेपी में ही है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी खुद ओबीसी से आते है और भगवान ने उन्हें धरती पर इनसब के उत्थान के लिए ही भेजा है ।








