ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / politics / 12 सितंबर को होगी चाचा-भतीजे की मुलाकात, 11 की शाम को ही पटना...

12 सितंबर को होगी चाचा-भतीजे की मुलाकात, 11 की शाम को ही पटना पहुंच जाएंगे पशुपति पारस

10-Sep-2021 03:34 PM

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी में मचे घमासान के बाद एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन चुके चाचा-भतीजे की मुलाकात 12 सितंबर को होने जा रही है. पटना में चिराग पासवान द्वारा मनाई जा रही स्व. रामविलास पासवान की बरसी में केंद्रीय मंत्री और चिराग के चाचा पशुपति पारस भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा है कि निश्चित रूप से अपने बड़े भैया स्वर्गीय रामविलास पासवान की बरसी में शामिल होने पटना जाएंगे. 


पारस ने कहा कि चिराग उनके पास बरसी का न्योता लेकर खुद पहुंचे थे, अगर वह नहीं भी आते फिर भी वह इस कार्यक्रम में शामिल जरूर होते. स्व. रामविलास पासवान की बरसी उनके परिवार का कार्यक्रम है, जिसमें वह ज़रूर शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि वह 11 सितंबर की शाम ही पटना पहुंच जाएंगे और 12 तारीख को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. 


पारस ने कहा कि 8 अक्टूबर को स्व. रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि है. अपने पिता की बरसी मनाना चिराग पासवान का अधिकार है लेकिन अपने भाई की पहली पुण्यतिथि भी वह बड़े धूमधाम से मनाएंगे. पुण्यतिथि कार्यक्रम का न्योता भी पारस द्वारा चिराग और उनके परिवार को देने वह खुद जाएंगे.