ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / मानव श्रृंखला में पूरे दमखम के साथ शामिल होंगे जदयू युवा के कार्यकर्ता

मानव श्रृंखला में पूरे दमखम के साथ शामिल होंगे जदयू युवा के कार्यकर्ता

17-Jan-2020 09:30 PM

PATNA:  युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और टेकारी के विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि 19 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला में युवा जदयू के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता दमखम के साथ खड़े होंगे. 

उन्होंने कहा कि जदयू बिगत चंद महीनों में सांगठनिक स्तर पर जिस तरह से कार्य किया है उसके लिए नवगठित कमेटी के तमाम साथी बधाई के पात्र हैं. पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तर के सम्मेलन हो या फिर वृक्षारोपण का अभियान हो युवा जदयू के समस्त साथियों ने निश्चित समय सीमा के अंदर हर कार्यक्रम में उत्साह एवं जोश के साथ हिस्सा लिया है.

कुशवाहा ने कहा कि माननीय राज्यसभा सांसद सह संगठन प्रभारी रामचंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार युवा जदयू बूथ स्तर तक अपने संगठन को और धारदार बनाने को कृत संकल्पित है. पिछली मानव श्रृंखला के मुकाबले इस बार का मानव श्रृंखला और बड़ा इतिहास रचेगा. मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने के मद्देनजर युवा जदयू ने सभी जिलों में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया है. 

दूसरी कमिटी का विस्तार करते हुए बताया कि 4 जिलाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 2 संगठन सचिव, 9 महासचिव, 25 सचिव है. संवाददाताओं को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 21 जनवरी को युवा जदयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक पटेल सेवा संद्य, दरोगा राय पथ पटना के सभागार में आयोजित की जाएगी. जिसमें युवा जदयू के सभी पदाधिकारियों के प्रशिक्षण आयोजित करने पर निर्णय लिया जाएगा