Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
06-Jun-2020 08:17 AM
By MERAJ AHMAD
GAYA :कोरोना संकट के इस वक्त में लोग मानसिक रुप से ज्यादा परेशान होने लगे हैं. कुछ तो इसकी वजह से डिप्रेशन में चले जा रहे हैं और अपनी जान तक देने से पीछे नहीं हट रहे हैं.
ताजा मामला बोधगया के निगमा मोनेस्ट्री क्वारंटाइन सेंटर की है. जहां शुक्रवार को 3 जून को सऊदी अरब से बोधगया पहुंचे गोपालगंज के एक युवक ने क्वारंटाइन सेंटर के छत से कूदकर खुदकुशी कर ली. जिसके बाद से क्वारंटाइन सेंटर पर हड़कंप मच गया.
आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची पर सही समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान गोपालगंज के नगर थाना के छपिया गांव के रहने वाले विक्की शर्मा के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि विक्की 3 जून को ही सऊदी अरब से गया एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां उसे बोधगया के निगमा बौद्ध मठ के 4 नंबर ब्लॉक के दूसरे तल्ले पर क्वारेंटाइन किया गया था. जहां क्वारेंटाइन सेंटर के तीसरे तल्ले से कूदकर अपनी जान दे दी.
सेंटर में रहे सीवान के सुरेश प्रसाद, मोतिहारी के नवी अली, दरभंगा के दिलीप कुमार झा, सीवान के अमिताभ ने बताया कि विक्की पहले से ही मानसिक तनाव में था. सउदी में काम तलाशने के बाद वह वापस देश आना चाहता था, कि इसी बीच लॉक डाउन हो गया और वह तीन महीने तक वहीं फंसा रहा.