नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
06-Sep-2020 12:38 PM
PATNA : राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. लूट, हत्या, रेप जैसी वारदातें राजधानी में आम हो गई हैं. ताजा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित यूनियन बैंक के पास विकास नामक युवक को चार से पांच की संख्या में अपराधियों ने घेरकर बुरी तरह पिट दिया. अपराधियों का मन फिर भी नहीं भरा तो उन्होंने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया है.
मामले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ है. सीसीटीवी में साफ-साफ देखा जा सकता है कि युवक अपनी दुकान बंद कर अपने घर को वापस लौट रहा था तभी कुछ आपराधिक गतिविधि के लोग उसे रोककर रंगदारी की मांग करने लगे. रंगदारी नहीं देने पर पहले उन लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उन्होंने युवक को घेरकर चाकू से गोद-गोदकर उसकी हत्या कर दी.
इधर मामले की सूचना जैसे ही स्थानीय थाना को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले में संलिप्त लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही.