Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
06-Oct-2023 04:59 PM
By First Bihar
GAYA: गया में एक प्रेमी जोड़े को मंदिर में शादी रचाना भारी पड़ गया। इस प्रेम विवाह से नाराज ग्रामीणों युवक युवती को खौफनाक सजा दी। पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की गई और बाद में उनके बाल काटकर पूरे गांव में घूमाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में दोबारा नहीं आने की हिदायत देकर दोनों को छोड़ दिया। घटना आमस थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, आमस थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों युवक युवती एक दूसरे से लंबे समय से प्यार करते थे। दनों ने बीते बुधवार को बिना किसी को बताए मंदिर में शादी रचा ली। इस बात की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस मामले को लेक गांव में पंचायत बुलाई गई।
इसके बाद भरी पंचायत में दोनों प्रेमी युगल के साथ हैवानियत की गई। ग्रामीणों ने पहले तो दोनों के साथ मारपीट की और बाद में दोनों के बाल काटकर पूरे गांव में घूमाया। इस दौरान एक दूसरे को सिंदूर भी लगवाया और बाद में गांव छोड़ने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। गांव के लोगों ने हिदायत दी कि अगर दोनों फिर से लौटकर गांव आते हैं तो इसबार उनके परिवार के लोगों को सजा मिलेगी।
इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला थाने में पहुंचने के बाद पुलिस एक्शन में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।