CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
13-Feb-2023 09:17 PM
By First Bihar
AURANGABAD: समाधान यात्रा पर निकले नीतीश कुमार के सामने आज युवकों ने अपनी पीडा सुनायी-सर, बियाह नहीं हो पा रहा है. अगुआ घुम कर चला जा रहा है. अब आप व्यवस्था करियेगा तभी बियाह हो पायेगा. नहीं तो उमर बीतते जा रहा है.
कैसे शादी करायेंगे नीतीश?
दरअसल समाधान यात्रा पर निकले नीतीश कुमार के पास आज बिहार के बेरोजगार युवकों का जत्था पहुंच गया. औरंगाबाद के बारूण प्रखंड के कंचनपुर गांव में नीतीश के सामने शिक्षक पात्रता परीक्षा पास युवक पहुंचे. अपने हाथों में प्लेकार्ड लिये युवक बिहार में सांतवे चरण की शिक्षक नियुक्ति शुरू करने की मांग कर रहे थे. लंबे समय से सांतवे चरण की नियुक्ति की मांग कर रहे युवकों ने सीएम के सामने गुहार लगायी-सर, नौकरी के बिना बियाह नहीं हो रहा है. उमर बीत रहा है और अगुआ घुम कर चल जा रहा है. बहुत समय से इंतजार कर रहे है. सातवां चरण वाला बहाली जल्दी कराइये. नौकरी मिलेगा तबे बियाह होगा. बेरोजगार से बियाह करने के लिए कोई तैयार नहीं है.
सीएम से मिलने पहुंचे युवकों ने कहा कि लंबे समय से सरकार ये कह रही है कि सांतवे चरण की बहाली जल्द होगी. लेकिन बहाली कब होगी ये बताया नहीं जा रहा है. अभ्यर्थियों ने सीएम को ज्ञापन देकर अगले चरण की शिक्षक बहाली के लिए नयी शिक्षक भर्ती नियमावली बनाने के साथ साथ शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन जारी करने की मांग की. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री नयी नियमावली की बात कर रहे हैं लेकिन कागज पर कुछ नहीं हुआ है. शिक्षक नियुक्ति के लिए नियमावली को तुरंत बनाने के साथ साथ बहाली का शेड्यूल निकाला जाना चाहिये.
अभ्यर्थियों ने कहा कि बिहार के सभी प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय तक अधिकांश शिक्षकों का पद खाली पड़ा हुआ है. सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं. ऐसे में बिना देर किये शिक्षकों की बहाली निकाली जानी चाहिये. शिक्षक अभ्यर्थियों की गुहार पर कोई ठोस भरोसा तो नहीं दिलाया गया. हालांकि सीएम एवं उनके साथ मौजूद मंत्री विजय चौधरी ने अभ्यर्थियों को कहा कि जल्द बहाली होगी.