ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
01-Feb-2023 02:59 PM
By RANJAN
ROHTAS: पुरानी रंजिश में एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हत्या की यह वारदात रोहतास जिले के बिक्रमगंज का है। जहां घुसियां कला गांव में पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इरफान अहमद के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है। मामले में 4 लोगों पर हत्या का नामजद केस दर्ज किया गया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि घोसिया के रहने वाले वकील अहमद के पुत्र मोहम्मद इरफान अहमद को कुछ लड़कों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से इस कदर पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में परिजनों ने उसे पहले तो बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।
जहां उसकी तबीयत बिगड़ता देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया लेकिन पटना जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को लेकर परिजन बिक्रमगंज थाना परिसर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। इस संबंध में बिक्रमगंज के एसडीओ डीएसपी शशि भूषण सिंह ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है।