बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
22-Apr-2024 07:10 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। वही एक अन्य युवक भी घायल हो गया है। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
घटना पटनासिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के सदर गली गरैया मठ इलाके की है। घटना के संबंध में बताया जाता है की चोरी की बाइक को दो पक्ष के लोग अपना बता रहे थे। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और झड़प के बाद गोलीबारी शुरू हो गयी। गोलीबारी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पूरे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में शराब की बिक्री और गेसिंग का अड्डा होने के कारण अक्सर गोलीबारी की घटनाएं होते रहती है। पुलिस ने मृत युवक की पहचान सेखा रोजा के रहने वाले तज्जु के रूप में की है।
इस घटना के बाद सदर गली मार्केट बंद हो गया है। सदर गली के जितने भी दुकानदार हैं उन्होंने अपनी-अपनी दुकाने इस घटना के बाद बंद कर दी है। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों के बीच खासा आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगी है। पुलिस ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा आक्रोशित लोगों को दिलाया। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
पटना सिटी में अपराधियों का तांडव जारी है। आज पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह पथ ओवरब्रिज पर दो बाइक सवार चार अपराधियों ने बाइक सवार को घेर लिया और पिस्टल की नोक पर दिनदहाड़े 7 लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गये। एक तरफ अपराधियों ने 7 लाख रूपये लूट लिया तो वही दूसरी ओर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पटना सिटी में एक के बाद एक क्राइम की वारदात से इलाके के लोग भी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।