ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

युवक ने ऑनलाइन आर्डर किया एप्पल का मोबाइल, डिलीवरी में निकला डमी फोन

24-Jul-2019 05:55 PM

By 7

PATNA : ऑनलाइन ठगी का कारोबार इन दिनों जोरों पर है. ऑनलाइन प्लेटफार्म पर शातिर लोग ग्राहकों को तरह-तरह से ठगी का शिकार बना रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना की है. जहां एक युवक को ऑनलाइन आर्डर की डिलीवरी में डमी फोन थमा दिया गया है. खास बात यह है कि कैश ऑन डिलीवरी के बाद भी लोगों को चूना लगाया जा रहा है. पूरी घटना पटना के बुद्धा कॉलोनी की है. जहां आदर्श यादव नाम के युवक ने OLX से एप्पल मोबाइल आर्डर किया था. बताया जा रहा है कि युवक ने एप्पल का मोबाइल बुक कराया था. जब डिलीवरी बॉय मोबाइल देने पहुंचा तो युवक ने उसे रुपये दे दिए लेकिन आर्डर में डमी फोन निकला. पैकिंग डब्बे के अंदर एक टुटा हुआ डमी फोन और चार्जर बिक्रेता द्वारा भेजा गया था. जब युवक ने आर्डर खोला तो वह हक्का-बक्का रह गया. ऑनलाइन आर्डर की डिलीवरी के दौरान जो हुआ वह बेहद चौंकाने वाला है. बताया जा रहा है कि युवक पटना में रहकर एक निजी कोचिंग में पढ़ाई करता है. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट