Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल
26-Nov-2022 09:45 PM
PATNA: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में मशहूर कवयित्री अनामिका जैन अंबर को काव्यपाठ से रोके जाने के मामले को लेकर बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोचा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार की सरकार ने दिनकर की धरती को अपमानित करने का काम किया है। नीतीश सरकार के इस कलंक को धोने के लिए बीजेपी जल्द ही अनामिका जैन अंबर को सम्मानित करेगी।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि अनामिका ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर कुछ गीत लिखे थे, जिसे नीतीश कुमार बर्दास्त नहीं कर सके। उत्तर प्रदेश की जनता की जो भावना सीएम योगी के प्रति है उसे अनामिका ने गीतों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की लोकप्रियता से नीतीश कुमार डर गए हैं, इसी का नतीजा है कि सोनपुर मेला में अनामिका अंबर को काव्यपाठ करने से रोक दिया गया।
उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने जनकवि नागार्जुन को जेल में डाला था। उसी कांग्रेस से हाथ मिलाने वाले नीतीश-लालू की सत्ता आज युवा कवियित्री को मंच से उतार रही है। उन्होंने कहा कि तानाशाही के खिलाफ लड़ने वाले जेपी आंदोलन से निकले नीतीश कुमार अब खुद तानाशाही पर उतर गए हैं। अनामिका को काव्यपाठ करने से रोकना हिंदी और अभिव्यक्ति की आजादी का अपमान है। सुशील मोदी ने कहा है कि जल्द ही बीजेपी कार्यक्रम आयोजित करेगी और अनामिका को सम्मानित कर नीतीश सरकार के कलंक को मिटाएगी।