ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

ये है बिहार पुलिस.. कैदियों को नहीं दी गाड़ी, सिपाहियों ने 22 किलोमीटर पैदल मार्च कर पहुंचाया जेल

31-Jan-2022 10:20 AM

HAJIPUR : बिहार पुलिस के बेहाली की तस्वीर हाजीपुर से आई है. यहां थाने से कैदियों को जेल पहुंचाने के लिए गाड़ी नहीं मिली तो पुलिस के जवान कैदियों को लेकर सड़क पर पैदल मार्च करते दिखे. बता दें पैदल मार्च 1-2 किलोमीटर की नहीं  पुरे 22 किलोमीटर की थी. 


दरअसल महुआ थाने की पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. लेकिन गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की बारी आई तो थानेदार ने कहा गाड़ी नही है. तब आरोपियों को जेल पहुंचाने वाले सिपाहियों ने थानेदार से पूछा की साहब इतनी दूर कैसे कैसे जाए. तो SHO साहब ने गुस्से से कह दिया की पैदल जाओ. तब क्या था साहब के गुस्से को देख सिपाही सहम गए गुस्से को आदेश मान पैदल ही कैदियों को लेकर थाने से निकल गए. लेकिन दिक्कत ये थी की थाने से हाजीपुर जेल की दूरी 22 किलोमीटर से ज्यादा की थी. 


रविवार के दोपहर थाने के सिपाही सड़क पर पैदल मार्च कर हथकड़ियों में जकड़े 4 आरोपियों कर सड़क पर पैदल ले जाते दिखें. लोगों ने जब पैदल ले जाते जवानो को देखा तो किसी ने वीडियो बना लिया. किसी राहगीर ने जब इसकी वजह पूछा तो जवानो ने साहब के गुस्से और फरमान का हवाला दे अपनी मजबूरी बताया. और बताया कि पैदल 22 किलोमीटर की मेराथन यात्रा पर निकल गए कैदियों को ले जा रहे हैं. 


पुलिस के जवान ने बताया कि, हमने साहब को बोला कि कैदियों को जेल कैसे ले जाएंगे बिना गाड़ी के. इतना बात सुनते साहब गुस्से में आ गए और बोले कि पैदल जाओ. तो हम लोगों ने सभी कैदी को लेकर और अपने सिपाही साथियों के साथ थाने से पैदल ही निकल गए अभी तक हम लोगों ने 4 किलोमीटर तक चला है. हाजीपुर पहुंचने में दो-तीन घंटा लगेगा 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलना होगा. साहब का आदेश हुआ है तो हम लोग क्या कर सकते हैं आदेश का पालन करना तो पड़ेगा.