ब्रेकिंग न्यूज़

प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर

Home / news / यात्रीगण कृप्या ध्यान दें ; मगध एक्सप्रेस आज इस्लामपुर नहीं जाएगी, पटना से...

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें ; मगध एक्सप्रेस आज इस्लामपुर नहीं जाएगी, पटना से ही लौट जाएगी दिल्ली

22-Jan-2020 02:16 PM

PATNA : रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली से पटना आने वाली 2080- मगध एक्सप्रेस आज इस्लामपुर नहीं जाएगी। पटना जंक्शन पर ही इस ट्रेन का आंशिक समापन किया जाएगा। पटना जंक्शन से इस्लामुर के बीच ये ट्रेन रद्द रहेगी।  पटना से ही ये दिल्ली के लिए खुलेगी। दानापुर रेल मंडल से यात्रियों के लिए सूचना जारी की है। 


नयी दिल्ली से रात आठ बजे खुलने वाली 20802 मगध एक्प्रेस 10 घंटे की देरी से चल रही है। मिल रही सूचना के मुताबिक सुबह पांच बजे इलाहाबाद पहुंचने वाली मगध एक्सप्रेस तीन बजे तक इलाहाबाद पहुंचेगी।इसके बाद 11:35 में पटना पहुंचने वाली इस ट्रेन के रात 9:30 तक पहुंचने की संभावना है। पटना पहुंचने के बाद देर रात इसके नयी दिल्ली के लिए रवाना होने की संभावना जतायी जा रही है।


इस्लामपुर तक जाने वाली इस अति महत्पूर्ण ट्रेन के पटना में ही आंशिक समापन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उत्तर बिहार में छाये कुहासे का असर ट्रेनों पर खासा दिख रहा है। खासकर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला लगातार जारी है। कई महत्पूर्ण ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं।