ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

यात्रा चमकाने में परीक्षा की फिक्र नहीं: जिस जगह नीतीश कर रहे थे समाधान, उसी जगह खूब हुआ कदाचार

यात्रा चमकाने में परीक्षा की फिक्र नहीं: जिस जगह नीतीश कर रहे थे समाधान, उसी जगह खूब हुआ कदाचार

08-Jan-2023 04:51 PM

HAJIPUR: बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से हर कोई वाकिफ है। सरकार के लाख दावे के बावजूद यह बदहाली दूर होती नहीं दिख रही है। कुछ सालों पहले वैशाली से मैट्रिक परीक्षा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जिसके बाद पूरे देश और दुनिया में बिहार की भारी बदनामी हुई थी। एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर वैशाली से ही सामने आई है।जिस जगह मुख्यमंत्री समाधान यात्रा कर रहे थे, उसी जगह परीक्षा में जमकर कदाचार चल रहा था। पूरा प्रशासनिक अमला नीतीश की यात्रा चमकाने में लगा रहा और उन्हें परीक्षा की फिक्र ही नहीं रही। स्नातक की परीक्षा में खुलेआम नकल करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो भगवानपुर के लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय का है, जो बिहार में शिक्षा की बदहाली को बताने के लिए काफी है।


दरअसल, वैशाली के भगवानपुर स्थित लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय में शनिवार को स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा चल रही थी। इस परीक्षा में कदाचार का ऐसा नजारा दिखा कि वह हैरान करने वाला था। पोलिटिकल साइंस के पेपर में खुलेआम छात्र-छात्राएं नकल कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने परीक्षा हॉल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसी परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी चीट पूर्जों के साथ कॉपी लिख रहे हैं। छात्र और छात्राएं नकल करने में इतने मशगूल थे कि उन्हें यह भी अंदाजा नहीं लगा कि कोई उनका वीडियो बना रहा है।


बता दें कि जब परीक्षा चल रही थी उसी वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर वैशाली पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने वैशाली के इसी भगवानपुर प्रखंड के हुसेना खुर्द पंचायत में विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। एक तरफ मुख्यमंत्री विकास योजनाओं का जायजा ले रहे थे तो दूसरी तरफ उसी प्रखंड में परीक्षा में कदाचार का खेल चल रहा था। सारे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सीएम की यात्रा को चमकाने में लगे थे और उधर स्नातक की परीक्षा में खुलेआम नकल हो रही थी।