BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई
15-Nov-2023 03:41 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में यादवों को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। महागठबंधन में शामिल दलों और बीजेपी की नजर 14 फीसदी यादवों की आबादी पर है। बीजेपी ने पहले आरोप लगाया कि सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए जातीय गणना में यादवों की संख्या बढ़ाकर दिखाई लेकिन अब उसी 14 फीसदी आबादी को साधने के लिए यदुवंशी सम्मेलन कर रही है। आरजेडी और बीजेपी के बीच यादवो को लेकर छिड़े संग्राम में जेडीयू की एंट्री हो गई है।
जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि बीजेपी यादवों को लेकर कंफ्यूज है। पहले तो जातीय गणना की रिपोर्ट आने के बाद यादवों की संख्या को लेकर हंगामा खड़ा किया और अब उन्हीं यादवों को लुभाने के लिए यदुवंशी सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो बीजेपी कहती है कि वह जाति की राजनीति नहीं करती है और दूसरी तरफ यादव सम्मेलन भी करती है।
त्यागी ने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आएगा बीजेपी वैसे-वैसे बौखलाहट और घबराहट की तरफ बढ़ती जाएगी। बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है ऐसे में वह नए-नए मुद्दे तलाश कर रही है। पहले जातीय गणना पर सवाल खड़ा किया और आरोप लगाया कि सरकार ने यादवों की संख्या बढ़ाकर दिखाई है और अब वे खुद यादव सम्मेलन कर रहे हैं। आखिर बीजेपी को यदुवंशी सम्मेलन करने की ऐसी क्या जरुरत पड़ गई?