बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
17-Nov-2023 09:12 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई के एक युवक ने खैरा थाने के अपर थानाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी। डेढ़ लाख रुपये बतौर रंगदारी नहीं देने पर अपर थानाध्यक्ष को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे डाली। युवक ने जिस मोबाइल से धमकी दी थी उसके लॉकेशन के आधार पर जब पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कोल्हआ गांव निवासी ब्रह्मदेव साव के 22 वर्षीय बेटे सूरज कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि खैरा थाना के अपर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित के मोबाइल पर 15 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने बिना परिचय दिए पुलिस पदाधिकारी के साथ गाली-गलौज की फिर धमकी देते हुए डेढ़ लाख रुपए बतौर रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर गोली मारकर हत्या किये जाने तक की बात कह डाली। साथ ही यह भी कहा कि खैरा थाने में यदि तुमको थानेदारी करनी है तो रंगदारी देना ही होगा। जब पुलिस ऑफिसर ने पैसे पहुंचाने का पता मांगा तो उसने बताया कि कोल्हआ गांव आना होगा।
युवक ने यह धमकी दी कि यदि किसी को साथ में लेकर आए तो गोलियों से छलनी कर देंगे। जिस मोबाइल नंबर से धमकी मिली थी उसके मोबाइल लॉकेशन का पता तकनीकी शाखा ने लगा लिया। फिर पुलिस की तकनीकी विभाग टीम की मदद से पता चला कि धमकी देने वाला युवक कोल्हआ निवासी ब्रह्मदेव शाह का बेटा सूरज कुमार है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सूरज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार की दोपहर के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए खैरा थाना के अपर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय पंडित ने बताया कि धमकी देने वाला युवक बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता था। जो छठ पूजा में अपने गांव आया हुआ था। गांव से ही युवक प्रेम के चक्कर में गलती से कॉल लगा दिया और गाली गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने लगा था।