ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / हर लॉन्च से पहले रूस के वैज्ञानिक करते हैं पेशाब ! इसरो और...

हर लॉन्च से पहले रूस के वैज्ञानिक करते हैं पेशाब ! इसरो और नासा के साइंटिस्ट क्या करते हैं, जानिए

13-Jul-2019 09:46 PM

By 4

DESK: इसरो 15 जुलाई को चंद्रयान-2 लॉन्च करने वाला है लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि हर लॉन्च से पहले इसरो के वैज्ञानिक तिरूपति बालाजी मंदिर में पूजा करते हैं. लेकिन ये सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं होता बल्कि रूस में तो वैज्ञानिक स्पेस में जाने से पहले बस के दाहिने पहिए पर पेशाब करते हैं. सुनने में अजीब तो है क्या वैज्ञानिक भी अंधविश्वासी होते हैं या उनकी अपनी आस्था है लेकिन वैज्ञानिकों के कुछ टोटके पूरे विश्व में काफी मशहूर है. क्या करते हैं रूस के वैज्ञानिक रूस के वैज्ञानिकों का टोटका पूरे दुनिया में मशहूर है. लेकिन उस कहानी को जानने से पहले 12 अप्रैल 1961 के उस कहानी को जानना होगा जो यूरी गैगरीन से जुड़ा है. यूरी गैगरीन अंतरिक्ष में जाने वाले थे. वे यात्रा से पहले बेहद बेचैन थे. उन्हें बहुत तेज पेशाब लगी थी. उन्होंने बीच रास्ते में बस रुकवा कर पिछले दाहिने पहिए पर पेशाब कर दिया. उनका मिशन सफल रहा और तब से रूसी अंतरिक्ष यात्री यान में सवार होने के पहले जो बस उन्हें लॉन्चपैड तक ले जाती है, उसके पिछले दाहिने पहिए पर पेशाब करते हैं. नासा के वैज्ञानिक मूंगफली खाते हैं NASA जब भी कोई मिशन लॉन्च करती है तब जेट प्रोप्लशन लेबोरेटरी में बैठे वैज्ञानिक मूंगफली खाते हैं. कहा जाता है कि 1960 के दशक में रेंजर मिशन 6 बार फेल हुआ. सातवें मिशन सफल हुआ तो कहा गया कि लैब में कोई वैज्ञानिक मूंगफली खा रहा था इसलिए सफलता मिली. तब से मूंगफली खाने की प्रथा चली आ रही है. इसरो के वैज्ञानिक रॉकेट पूजा करते हैं इसरो वैज्ञानिक हर लॉन्च से पहले तिरुपति बालाजी मंदिर में जाकर रॉकेट पूजा करते हैं. वहां रॉकेट का छोटा मॉडल चढ़ाते हैं. इसरो के एक पूर्व निदेशक हर रॉकेट लॉन्च के दिन एक नई शर्ट पहनते थे. अब भी ऐसा करने वाले कई वैज्ञानिक हैं. इसरो के सभी मशीनों और यंत्रों पर विभुती और कुमकुम से त्रिपुंड बना होता है, जैसा कि भगवान शिव के माथे पर दिखता है