बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत
05-Sep-2023 01:47 PM
By VISHWAJIT ANAND
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2023 खेल रही है। मगर टीम को इसके बाद अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलना है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में ही वर्ल्ड कप खेलेगी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा। इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
वहीं, वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीयस्क्वॉड में युजवेंद्र चहल को मौका नहीं मिला है, वहीं एशिया कप में ट्रैवल रिजर्व के तौर पर शामिल संजू सैमसन भी इस लिस्ट से बाहर हैं। तिलक वर्मा को भी मौका नहीं मिला है। वहीं एशिया कप में एक भी मैच नहीं खेले केएल राहुल को वर्ल्ड कप में शामिल टीम में जगह मिल गई है।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर को जगह दी गई है।
मालूम हो कि, यह पहली दफा होगा कि भारत बिना किसी के सहयोग लिए वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने 1987, 1996 और 2011 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेलेगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा।