ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय

Home / news / वर्ल्ड कप हारने के बाद भी टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी बना...

वर्ल्ड कप हारने के बाद भी टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, गोल्डन बॉल भी रहा कब्जा

20-Nov-2023 08:18 AM

By First Bihar

DESK: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। फाइनल मैच में कंगारू टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का स्वाद चखाया। भले ही विश्व कप को ऑस्ट्रेलिया अपने नाम करने में सफल रहा, लेकिन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड पर भारतीय खिलाड़ी ने कब्जा जमाया।


दरअसल, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड पर विराट कोहली ने कब्जा जमाया। कोहली का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में बेहद शानदार प्रदर्शनरहा। किंग कोहली ने 11 मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 765 रन कूटे। विराट ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली, जबकि फाइनल मैच में भी विराट ने अर्धशतक जमाया।


वहीं, गोल्डन बॉल पर भी भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी का कब्जा रहा। शमी ने टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए। शमी का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जोरदार रहा और उन्होंने सात विकेट झटके।


उधर, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड ट्रेविस हेड के नाम रहा। हेड ने खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 120 गेंदों पर 137 रन की यादगार पारी खेली। हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ 191 रन की साझेदारी निभाई, जो इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा।