ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / महिला पुलिस कांस्टेबल ने गैंगस्टर से रचाई शादी, कोर्ट में पेशी के दौरान...

महिला पुलिस कांस्टेबल ने गैंगस्टर से रचाई शादी, कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ था प्यार

10-Aug-2019 03:34 PM

By 7

DESK : लव मैरिज से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल एक महिला कांस्टेबल ने गैंगस्टर से शादी रचा ली है. कोर्ट में पेशी के दौरान महिला कांस्टेबल गैंगस्टर से मिली थी. उसके बाद वह जेल में उससे मिलने जाती थी. जब जेल से गैंगस्टर छूटकर बाहर निकला तो महिला पुलिसकर्मी ने उससे शादी रचा ली. पूरी घटना उत्तर प्रदेश की है. जहां ग्रेटर नोएडा के कोर्ट में पेशी के दौरान गैंगस्टर से एक महिला कांस्टेबल को प्यार हुआ और उसने शादी रचा ली. 30 साल का गैंगस्टर राहुल थारसाना और उत्तर प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल पायल की यह लव स्टोरी इनदिनों काफी चर्चा में है. राहुल व्यापारी मनमोहन गोयल की हत्या का आरोपी था, जिसे 9 मई 2014 को गिरफ्तार किया गया था. उस पर दर्जन भर से अधिक लूट और हत्या के मामले दर्ज हैं. पुलिस कांस्टेबल पायल की तैनाती सुरजपुर कोर्ट में थी. यहीं वो राहुल से मिली थी और उसे उससे प्यार हो गया. वह लगातार राहुल के संपर्क में रहने लगी. वह उससे जेल में मिलने जाने लगी. इस तरह वक्त के साथ उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली. शादी की तस्वीर हाल ही में राहुल ने सोशल मीडिया पर साझा किया. दोनों ने शादी के स्थान और समय के बारे में खुलासा नहीं किया है. वहीं, दूसरी ओर पायल के वरिष्ठ अधिकारियों को शादी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है. महिला पुलिस पायल गौतमबुद्ध नगर पुलिस स्टेशन में तैनात है. ग्रामीण एसपी रणवियज सिंह ने बताया है कि यह महिला कहां तैनात है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, राहुल अनिल दुजाना गिरोह का हिस्सा है. वह 2008 से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है.