ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / 6 अप्रैल तक बदलते रहेगा मौसम, दिन में बढ़ेगी गर्मी तो रात में...

6 अप्रैल तक बदलते रहेगा मौसम, दिन में बढ़ेगी गर्मी तो रात में होगा कम, बारिश की भी है संभावना

04-Apr-2020 08:18 AM

PATNA : पटना सहित बिहार के सभी जिलों में 6 अप्रैल तक मौसम बदलते रहेगा. दिन में तेज धूप होगी इसके बावजूद भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी. तेज धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और शाम होते ही तापमान में गिरावट शुरू होगी. वहीं कई जगहों पर 7 अप्रैल को हल्की बारिश होने का अनुमान है. 

दिन में तेज धूप के बावजूद भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी, इससे लोगों को शाम में गर्मी से राहत मिलेगा. बता दें कि 20 मार्च के बाद से ही  मौसम लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप से लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा है तो कभी तापमान अचानक से कम हो जा रहा है.

 मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक पश्चिमी हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके साथ ही चक्रवाती सरकुलेशन राजस्थान, अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के हिस्से में बना हुआ है. इसका असर 1 सप्ताह के बाद भारत के उत्तरी हिस्सों में दिखाई देगा. जिसके कारण देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है. बिहार के उत्तर मध्य हिस्से के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा ,समस्तीपुर के साथ ही उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, मधेपुरा, सहरसा पूर्णिया में 7 अप्रैल को हल्की हल्की बारिश होने का अनुमान है. पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी.