बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
14-Feb-2021 09:23 AM
DESK : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अधिवक्ता परिषद मेरठ के महामंत्री 50 वर्षीय ओमकार सिंह तोमर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ओमकार सिंह तोमर के आत्महत्या कर लेने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. जानकारी के अनुसार, बेटे के दहेज एक्ट के केस से वह काफी परेशान थे. इस मामले में हसितनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक समेत 14 के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है. मृतक के बेटे ने दिव्येश ने गंगानगर थाने में मामला दर्ज कराया है.
आपको बता दें कि मृतक के बड़े बेटे लव कुमार की शादी बीते 28 फरवरी 2020 को बड़े धूमधाम से हुई थी. कुछ दिनों बाद उनके बेटे-बहु में विवाद होना शुरू हो गया. बहु के पिता ने पिछले दिनों अधिवक्ता के पूरे परिवार पर दहेज एक्ट का केस खतौली थाने में दर्ज करा दिया. दिव्येश के अनुसार, 7 फरवरी को भाजपा विधायक दिनेश खटीक के गांव रजपुरा स्थित फार्म हाउस पर पंचायत हुई. इसमें दोनों पक्ष मौजूद रहे. इसमें ससुराल पक्ष और विधायक ने अधिवक्ता पर समझौते के रूप में 15 लाख रुपये देने का दबाव बनाया.
इतना ही नहीं दिव्येश ने विधायक पर उसके पिता को फ़ोन कर धमकाने का भी आरोप लगाया है. उसने कहा कि विधायक ने उसके पिता को न केवल धमकाया बल्कि उन्हें किसी दूसरे केस में फंसाने का आरोप लगाया. इसी से परेशान होकर उसके पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है.
इधर इस मामले पर भाजपा विधायक ने अपनी सफाई में कहा कि उनपर लगाए गए सारे आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि ये सब राजनीतिक षडयंत्र के तहत चुनावी लाभ के लिए कराया गया है. धरना, प्रदर्शन भी उन्हीं लोगों ने किया है. मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं. पुलिस भी मामले की निष्पक्ष जांच करे.