ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / वाह रे शराबबंदी ! नशे में घुत होकर स्कूल पहुंचे टीचर,अब बच्चों शराबी...

वाह रे शराबबंदी ! नशे में घुत होकर स्कूल पहुंचे टीचर,अब बच्चों शराबी टीचर से पूछे ये सवाल

12-Jan-2024 10:43 AM

By First Bihar

 KHAGARIA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसको लेकर कठोर सजा का भी प्रवाधान है। इतना ही इसको लेकर खुद सीएम नीतीश कुमार निर्देश बह जारी करते रहते हैं। इसके बाबजूद इस कानून की सही आकड़ा क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो शिक्षक शराब के नशे में धूत नजर आए।  


मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के अलौली थाना इलाके के बहादुरपुर हरिटोला प्राथमिक विद्यालय से है। जहां शराब के नशे में धूत हो  प्रिंसिपल और एक शिक्षक स्कूल और क्लासरूम पहुंच गए। इतना ही नहीं ये दोनों पढ़ाने के बदले स्टूडेंट के साथ गाली - गलौज और मारपीट की भी घटना को अंजाम देते हैं। ऐसे में अब छात्रों ने इसकी शिकायत घर वालों से की तो मामले में हकीकत सामने आई। 


बताया जा रहा है कि, दोनों पियक्कड़ शिक्षक और प्रिंसिपल  शराब पीकर ही विधालय आते थे। ये लोग हर दिन छात्र व छात्राओं के साथ गाली-गलौच वो मारपीट करते थे। लेकिन ग्रामीणों ने नशें में धूत प्रिंसिपल और शिक्षक पकड़ लिया और विधालय के एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद इसकी सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दी गई। 


इधर,पुलिस की टीम जब स्कूल पहुंची तो इनका सबका पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया तो 95% शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पियक्कड़ शिक्षक के हाथ में हथकड़ी लगाई तो छात्रों ने शिक्षक को हाथ में हथकड़ी देखकर बोला -  सर हाथ में हथकड़ी लगी है तो आपको कैसा महसूस हो रहा है। वहीं प्रिंसिपल को चेश्मा लगाइए न सर। हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।