ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / वोटिंग से पहले लखीसराय के होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी : मोडीफाई हथियार के...

वोटिंग से पहले लखीसराय के होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी : मोडीफाई हथियार के साथ कई लोग गिरफ्तार

11-May-2024 12:37 PM

By First Bihar

LAKHISARAI :  बिहार में 13 मई को चौथे चरण का मतदान होना है। इस चरण में जिस लोकसभा सीट की चर्चा सबसे अधिक है वह सीट है मुंगेर लोकसभा। यहां मतदान से पहले लखीसराय के होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। यहां से मोडीफाई हथियार के साथ कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान गढ़ी चौक स्थित होटल बुद्धा रेजिडेंट में छापेमारी के दौरान हथियार बरामद किये गए हैं। 


जानकारी के अनुसार पुलिस ने मोडीफाई हथियार के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपनी हिरासत में लिया है। सभी नवादा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने यह जानकारी दी है। यहां  मुंगेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय के होटलों में शुक्रवार की रात को एकसाथ कई होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी। ये छापेमारी तब की गयी है जब दो दिनों के बाद यहां मतदान होने हैं। 


मालूम हो कि लखीसराय मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आता है और मतदान से पहले हुई इस कार्रवाई को बेहद ख़ास माना जा रहा है। मुंगेर संसदीय सीट के लिए मतदान को लेकर लखीसराय पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च भी किया है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। कजरा, हलसा, चानन थानाक्षेत्र में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया है और बूथों का भी निरीक्षण किया है। 


उधर, आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में जिले के लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहन जब्त किये जा रहे हैं। शनिवार तक वाहन जब्त करने का अभियान चलाया जायेगा। करीब 700 वाहनों की जब्ती अभी तक हो चुकी है। एमवीआई प्रतीक कुमार ने इसकी जानकारी दी है। आरलाल कॉलेज के अलावा गांधी मैदान में जब्त वाहनों को रखने की व्यवस्था की गयी है।