ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
30-May-2024 04:42 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: लोकसभा चुनाव के दौरान मैदान में उतरे उम्मीदवारों को कहीं-कहीं लोगों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। काराकाट से चुनावी मैदान में पसीना बहा रहे पावर स्टार का भारी विरोध हुआ है। ग्रामीणों ने पावर स्टार के चुनावी प्रचार में शामिल होने जा रही भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के काफिले को बीच सड़क पर घेर लिया और पवन सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान ग्रामीण आरजेडी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए कहते नजर आए कि नचनिया-बजनिया के वोट ना दिआई।
दरअसल, काराकाट में वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पवन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा में शामिल होने पहुंची भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। वीडियो काराकाट क्षेत्र के किस गांव का है? यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग पवन सिंह के मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं तथा अनुपम यादव से वापस जाने के लिए कह रहे हैं।
पवन सिंह का विरोध कर रहे लोग लालू प्रसाद यादव के जयकारे लगा रहे हैं तथा खुद को RJD का वोटर बताते हुए अनुपमा यादव का विरोध कर रहे हैं और उनसे गांव से चले जाने की बात कह रहे हैं। वायरल वीडियो में अनुपमा यादव असहज दिख रही हैं। उनकी गाड़ी को घेर कर लोग पवन सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायर वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो लगभग एक सप्ताह पहले का बताया जाता है।
बता दें कि पवन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए भोजपुरी सिनेमा के बड़े कलाकार मैदान में उतरे हैं। खेसारी लाल यादव के साथ साथ कई सिंगर और अभिनेता पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं। पवन सिंह ने चुनाव को जीतने के लिए अपनी पूरी तालत लगा दी है। इस सीट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन से सीपीआई (एमएल) के राजा राम चुनाव मैदान में हैं। काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।